{"_id":"61d491c4d35bf146c9429562","slug":"husband-arrested-for-assaulting-a-married-woman-rampur-news-mbd414981484","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता के साथ मारपीट का आरोपी पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता के साथ मारपीट का आरोपी पति गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में दहेज के लिए विवाहिता के साथ मारपीट और प्रताड़ित करने के आरोप में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शिवापुरम कॉलोनी निवासी मनीषा यादव की शादी इशित यादव के साथ हुई थी। शादी में महिला के परिवार वालों ने हैसियत के अनुसार दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले खुश नहीं थे। आरोप था कि शादी के बाद ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग करने लगे थे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट करते थे। एक दिन ससुराल वाले विवाहिता को घर पर अकेला छोड़कर फरार हो गए थे।
उसने घटना की जानकारी मायके वालों को दी थी। बाद में महिला ने सिविल लाइंस थाने में घटना की जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर इशित यादव, कई लोगोें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। वही, मंगलवार को पुलिस ने इस मामले में विवाहिता के पति को गिरफ्तार कर लिया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि विवाहिता के पति को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।