फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   husband and wife died in accident

हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसा बाइक सवार दंपती की मौत, बालक घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
husband and wife died in accident
मिलक (रामपुर)। हाईवे पर खड़े ट्रक से बाइक टकराने पर बाइक सवार दंपती की मौत हो गई, जबकि उनका बालक घायल हो गया। दंपती बरेली जिले के मीरगंज से शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर मूंढ़ापांडे-मुरादाबाद जा रहे थे।
विज्ञापन

मुरादाबाद जिले के थाना मूंढापांडे क्षेत्र के समदा रामसहाय गांव निवासी बाइक सवार श्रीनिवास (35) अपनी पत्नी रेखा (30) व चार साल के बेटे आदित्य के साथ बरेली जिले के थाना मीरगंज क्षेत्र के नंदगांव गांव एक शादी समारोह में गए थे। रविवार को शाम पांच बजे दंपती हाईवे से होते हुए बाइक पर वापस अपने गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन

इस बीच राम नगला उदई गांव के सामने एक ढाबे के पास खड़े ट्रक में उनकी बाइक टकरा गई। हादसा होने पर आसपास के लोग मदद को दौड़े, लेकिन दंपती की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं चार साल का बालक आदित्य घायल हो गया। आदित्य का नगर की सीएचसी पर इलाज कराया गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दंपती के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रामपुर भेजा है। दंपती की मौत पर परिवार में कोहराम मचा है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने हाईवे पर ट्रक को कब्जे में लिया है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने की कवायद शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed