फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   hunar hot

अलग अलग राज्यों के उत्पाद बनेंगे आकर्षण का केंद्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
hunar hot
रामपुर। हुनरहाट के आयोजन को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए जलशक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख पनवड़िया पहुंच गए। उन्होंने ओवरब्रिज पर पेंट कर रहे कलाकारों से बात की। उन्होंने कहा कि बच्चे बड़ी मेहनत से ओवरब्रिज को सजाने में जुटे हुए हैं। साथ ही हुनरहाट के बारे में बताया कि हुनरहाट में अलग-अलग राज्यों के उत्पाद आकर्षण का केंद्र बनेंगे।
विज्ञापन

हुनरहाट का आयोजन 16 से 25 अक्तूबर तक रामपुर शहर के पनवड़िया स्थित नुमाइश ग्राउंड परिसर में आयोजित होना है। लिहाजा, हुनरहाट कार्यक्रम के आयोजन से जुड़ी तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रदेश सरकार में जल शक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने भ्रमण किया। हुनरहाट परिसर जाते समय राज्यमंत्री की नजर पनवड़िया ओवरब्रिज की दाहिनी ओर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा की जा रही आकर्षक पेंटिंग पर पड़ी। राज्यमंत्री ने बच्चों के बीच पहुंचकर उनसे उनकी कलाकृति के बारे में जाना तथा पेंटिंग की सराहना करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन भी किया। हुनरहाट परिसर में पहुंचकर उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत तैयार की जा रही कलाकृतियों को देखा तथा कहा कि हुनरहाट में तैयार ऐसी कलाकृतियों और आकर्षक पारंपरिक विशेषताओं से जुड़कर लोगों में ग्रामीण जीवन के बारे में समझ विकसित हो सकेगी और वे मेरा गांव मेरा देश के तहत तैयार प्रांगण का भी लुप्त उठा सकेंगे। देश के अलग-अलग राज्यों से आने वाले आकर्षक उत्पाद भी पूर्व वर्ष की भांति लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा हुनर को बढ़ाने तथा हुनरमंद लोगों को हौसला प्रदान करने के लिए अनेक महत्वपूर्ण एवं प्रभावशाली कदम उठाए जा रहे हैं। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत देश के अलग-अलग प्रदेशों में हुनर हाट के आयोजन का मुख्य उद्देश्य यही है कि लोगों के परंपरागत हुनर को बढ़ावा मिले और उन्हें उनके परंपरागत हुनर से जोड़कर स्वरोजगार स्थापित कराते हुए स्वावलंबी बनें। विविधता में एकता देश के लिए गौरव का विषय है और इसी विविधता में एकता और देश के अलग अलग व्यंजनों और परिधानों के बारे में व्यापक जागरुकता के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा द्वारा इस हुनर हाट का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed