फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Hunar Haat will be decorated again in this winter, the skill of the artisans will touch the sky

इन सर्दियों में फिर सजेगा हुनर हाट, दस्तकारों का हुनर छुएगा आसमान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hunar Haat will be decorated again in this winter, the skill of the artisans will touch the sky
रामपुर। इन सर्दियों में एक बार फिर हुनर हाट सजेगा। जिसमें स्थानीय और देश के कोने-कोने के दस्तकारों के हुनर को पहचान के साथ उनके कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। इससे पहले स्थानीय स्तर पर एक फूड फेस्टिवल का आयोजन भी किया जा सकता है। इसको लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक मंत्रालय की ओर से पिछले साल दिसंबर माह में 18 से 27 दिसंबर तक पनवड़िया स्थित नुमाइश मैदान में हुनर हाट का आयोजन किया गया था। कोरोना संक्रमण काल से प्रभावित दस्तकारों के कारोबार को इस हुनर हाट ने संजीवनी प्रदान की थी तो वहीं कोरोना काल में घरों में कैद रहे लोगों ने भी हुनर हाट में जाकर एक बार फिर जिंदगी को सामान्य रूप से जिया था। पिछले साल के हुनर हाट को मिले अच्छे रिस्पांस के बाद अब इस साल एक बार फिर इसके आयोजन की तैयारी है। हुनर हाट में देश के करीब दो दर्जन से अधिक राज्यों के ब्रास, लकड़ी, कपड़े, सीसे, वाद्य यंत्र व अन्य दस्तकारों के शामिल होने की संभावना है। इसमें हर राज्य की प्रसिद्ध कारीगरी के साथ ही वहां के प्रमुख व्यंजनों के स्टॉल भी लगेंगे। इसको लेकर सीडीओ ने तैयारियां शुरू करवा दी हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की रहती है अहम भूमिका
रामपुर। रामपुर में हुनर हाट आयोजन में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री व राज्यसभा में उप नेता मुख्तार अब्बास नकवी की अहम भूमिका रहती है। नकवी रामपुर को कर्मभूमि मानते हैं और यहां के विकास के लिए लगातार कार्य करते रहते हैं। साथ ही नकवी के प्रयासों से ही पिछले साल पहली बार जिले में हुनर हाट का आयोजन हुआ था। इस बार भी उनके प्रयासों से ही हुनर हाट का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय स्तर पर हो सकता है फूड फेस्टिवल का आयोजन
रामपुर। हुनर हाट से पहले स्थानीय स्तर पर एक फूड फेस्टिवल का आयोजन भी हो सकता है। इसके लिए स्थानीय शेफ व रामपुर के पारंपरिक व्यंजनों को बनाने में माहिर लोगों से संपर्क किया जा रहा है। इन लोगों को और बेहतर ढंग व हाईजीन का ध्यान रखते हुए व्यंजन बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही इनके व्यंजनों को रामपुर के बाहर भी डिलीवरी के माध्यम से उपलब्ध करवाया जाएगा। जिसके लिए पैकिंग से लेकर डिलीवरी तक को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं।

हुनर हाट 2020 एक नजर में
साल 2020 में 18 से 27 दिसंबर तक हुनर हाट का आयोजन हुआ था। जिसमें करीब दो दर्जन से अधिक राज्यों के दस्तकार, शेफ आदि शामिल हुए थे।
हुनर हाट में रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया था।
दस दिन तक चले हुनर हाट में करीब 22 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था।
इस हुनर हाट में डेढ़ सौ से अधिक स्टॉल लगे थे।
हुनर हाट में तमिलनाडु, महाराष्ट्र्, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात, झारखंड आदि राज्यों के दस्तकार आए थे।
इस बार सर्दियों में एक बार फिर हुनर हाट का आयोजन हो सकता है। इसके संकेत मिलने पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। साथ ही स्थानीय स्तर पर भी एक फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा सकता है। -गजल भारद्वाज, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed