फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   hrtc started inter state bus services from 1st july

किन्नौर और रामपुर से 19 अंतरराज्यीय रूटों पर बस सेवा होगी शुरू

Wed, 30 Jun 2021 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
hrtc started inter state bus services from 1st july
रिकांगपिओ डिपो में लांग रूट की बस को सेनिटाइज करते कर्मी। - फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ/रामपुर । रामपुर और किन्नौर से एचआरटीसी वीरवार को 18 रूटों पर अंतरराज्यीय रूटों पर बसें चलाएगा। इससे जिले के लोगों समेत सैलानियों को दिल्ली, चंडीगढ़ समेत अन्य राज्यों के लिए आवाजाही की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा रामपुर और किन्नौर में धार्मिक संस्थान भी लोगों के दर्शनों के लिए खुल जाएंगे। 1 जुलाई से रिकांगपिओ बस डिपो से दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और चंडीगढ़ रूटों पर बस सेवाएं चलेंगी। इसमें रिकांगपिओ बस डिपो की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली सांगला से दिल्ली रूट पर चलने वाली बस भी शुरू होगी।
विज्ञापन

यह बस सेवा सुबह 7:00 बजे सांगला से चलेगी और करीब 625 किलोमीटर दूरी तय करेगी। वहीं रिकांगपिओ से सुबह 6:00 बजे बस वाया चंडीगढ़, सहारनपुर होते हुए 590 किलोमीटर सफर तय करके हरिद्वार पहुंचेगी। रिब्बा से सुबह 7:15 बजे बस 400 किलोमीटर की दूरी तय कर चंडीगढ़ पहुंचेगी। रोपा से बस सुबह 9:35 बजे 310 किलोमीटर सफर कर वाया सुन्नी होते हए शिमला पहुंचेगी। इसके अलावा रिकांगपिओ से दोपहर 12 बजे छितकुल होते हुए रात्रि बस सेवा चंडीगढ़ पहुंचेगी।
विज्ञापन

डिलक्स बस सेवा रिकांगपिओ से दोपहर 1:30 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना होगा। इसके अतिरिक्त निचार से सुबह 5 बजे नालागढ़, सुबह 5:15 बजे यांगपा से चंडीगढ़ के लिए बस सेवा शुरू होगी। रिकांगपिओ बस डिपो से अब ग्रामीण रूटों को मिलाकर कुल 50 रुटों पर बस सेवा शुरू हो गई है। जिले के सबसे कमाऊ रुटों में शामिल रिब्बा-चंडीगढ़, रिकांगपिओ से चंडीगढ़ डिलक्स बस चंडीगढ़, रिकांगपिओ से हरिद्वार, छितकुल से चंडीगढ़, रिकांगपिओ से दिल्ली बस सेवा से डिपो अधिक कमाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा रामपुर डिपो की लांग रूटों पर चलने वाली बस सेवाओं में रामपुर-दिल्ली, चंडीगढ़, अंबाला, कालका, हरिद्वार, जम्मू पठानकोट और चंडीगढ़ के लिए दो रात्रि बस सेवाएं शुरू करने का फैसला किया गया है। परिवहन निगम रिकांगपिओ के आरएम अजेंद्र चौधरी ने कहा है कि सरकार के आदेश अनुसार जिले से दूसरे राज्यों के लिए 9 बस सेवाएं 1 जुलाई से शुरू होंगी। इस दौरान सभी बसों को समय-समय पर सैनिटाइज किया जाएगा।
चालक और परिचालकों को मास्क और फेस शीट पहने के लिए मुहैया करवाई गई है। सभी बसों में 50 प्रतिशत सवारियों को ही बैठने की व्यवस्था होगी। परिवहन निगम रामपुर के अड्डा प्रभारी भागचंद ने बताया कि 1 जुलाई से सभी लांग रूटों पर बस सेवाएं शुरू हो जाएंगी। रामपुर डिपो से 9 रूटों पर भेजा जाएगा। बसों में केवल 50 प्रतिशत सवारियों के बैठने की सुविधा रहेगी।
सूबे के मंदिरों के खुलेंगे कपाट
ज्यूरी/रामपुर बुशहर। कोरोना महामारी के कारण पिछले ढाई महीने से बंद धार्मिक स्थल वीरवार से खुल जाएंगे। रामपुर क्षेत्र के मंदिरों के कपाट खुलने से श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को गाइडलाइन के साथ मंदिर में प्रसाद चढ़ाने की अनुमति भी रहेगी।
प्रदेश सरकार के आदेशों के बाद रामपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध मां भीमाकाली मंदिर सराहन, मां श्राईकोटी, मां महिषमर्दिनी महालक्ष्मी मंदिर सहित क्षेत्र के अन्य मंदिर खुल जाएंगे। मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए कोविड प्रोटोकॉल पर पूरा ध्यान दिया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालुओं को सामाजिक दूरी, मास्क पहनना अनिवार्य होगा। मंदिरों में इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

इनसेट
एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने बताया कि क्षेत्र के मंदिर आज से श्रद्धालुओं को दर्शनों के लिए खुलेंगे। मंदिर में कोविड-19 की गाइलाइन का पालन करना होगा। इसको लेकर मंदिर कमेटियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed