फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   hrtc buses started from 14th june in kinnaur differnt routs

किन्नौर में 14 जून से 28 रूटों में चलेगी एचआरटीसी की बसें

Fri, 11 Jun 2021 07:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
hrtc buses started from 14th june in kinnaur differnt routs
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिले में 14 जून से एचआरटीसी की बसें चलेंगी। इससे क्षेत्र के हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। एचआरटीसी के मुताबिक प्रथम चरण में प्रबंधन ने
विज्ञापन

किन्नौर में 28 रूटों पर बसें चलाने का फैसला लिया है।
फिलहाल 50 फीसदी क्षमता के साथ बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम रिकांगपिओ ने तैयारियां शुरू कर दी है। 28 रूटों पर करीब 34 बसों को चलाने की योजना बनाई गई है। इसको लेकर एचआरटीसी ने प्रदेश सरकार को प्रपोजल बनाकर भेज दिया है।
विज्ञापन

इन रूटों पर चलेगी बसें
पहले चरण में किन्नौर में जिले के असरंग, कानम, हांगो, नेसंग, निचार, काफनू, छितकुल और लंबी दूरी की बसें रिकांगपिओ से हमीरपुर, शिमला, रामपुर-काजा चलाई जाएगी। इसको लेकर हिमाचल पथ परिवहन निगम रिकांगपिओ के चालक और परिचालकों को स्टेशन पहुंचने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिकांगपिओ पथ परिवहन निगम के आरएम राजेंद्र चौधरी ने कहा कि सरकार के आदेशानुसार रिकांगपिओ डिपो से 14 जून से 28 रूटों पर बसों को चलाने का प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में बसों का डिपो में खड़े होने से करीब 2 करोड़ रूपये की नुकसान आंका गया है। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में 34 बसों को चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed