फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   House's projecting roof collapses during rain; woman injured after being trapped under debris.

Rampur News: बारिश में घर का छज्जा गिरा, मलबे में दबकर महिला घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
House's projecting roof collapses during rain; woman injured after being trapped under debris.
बिलासपुर। बारिश के कारण एक घर का छज्जा भरभराकर गिर गया। छज्जे के नीचे दरवाजे पर बैठकर बेटी की चोटी बना रही महिला मलबे में दबकर घायल हो गई। महिला ने हादसे के दौरान बेटी को धक्का देकर बचा लिया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला सिंह कॉलोनी निवासी रोहित सक्सेना के अनुसार, वह रुद्रपुर में जूतों के एक निजी शोरूम में काम करते हैं। सोमवार को वह ड्यूटी पर गए हुए थे। दोपहर करीब 3:30 बजे उनकी पत्नी मिथलेश देवी घर के दरवाजे पर बैठकर दस वर्षीय बेटी की चोटी बना रही थीं, तभी छज्जा अचानक गिर गया। रोहित का कहना है कि उन्होंने बेटी को धक्का देकर छज्जे के नीचे से हटा दिया, जिससे वह बाल-बाल बच गईं, लेकिन पत्नी मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। बाद में निजी चिकित्सक को दिखाने पर पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। मंगलवार को रोहित ने तहसील पहुंचकर एसडीएम को पत्र देकर आर्थिक सहायता की मांग की। एसडीएम आनंद कुमार कनौजिया ने बताया कि राजस्व कर्मी मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed