{"_id":"5b6741b04f1c1b54638b6987","slug":"houses-demolished-in-simra-of-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिमरा में मकान ढहने से मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिमरा में मकान ढहने से मची अफरा-तफरी
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
मिलक के सिमरा गांव में घटनास्थल का जायजा लेते तहसीलदार अशोक सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मूसलाधार बारिश से कच्चा मकान गिरने पर मलबे में दबकर वृद्ध की मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर बारिश से चार अन्य कच्चे मकान गिरे हैं। तहसील क्षेत्र के सिमरा गांव निवासी तुलाराम गंगवार (79) अपने कच्चे मकान में बारिश के दौरान रविवार को करीब 12 बजे बैठे हुए थे। इस बीच अचानक मकान गिर गया। हादसे में तुलाराम गंगवार मलबे में दब गए। इससे परिवार में अफरातफरी मच गई।
शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों की मदद से मलबे में दबे तुलाराम गंगवार को निकालकर आनन-फानन में एक निजी डाक्टर के यहां पर इलाज को ले गए जहां पर उनकी इलाज के दौरान करीब एक बजे मौत हो गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही तहसीलदार अशोक कुमार सिंह राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
तहसीलदार अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार को शासन से मिलने वाली आर्थिक सहायता प्रदान कराई जाएगी। इसको लेकर हल्का लेखपाल और कानूनगो भगवानदास से रिपोर्ट तैयार कराई गई है।
वहीं दूसरी ओर हादसे पर मौत की सूचना पर डीसीबी के चेयरमैन देवकरन लाल गंगवार सिमरा गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी। बारिश से दुगनपुर निवासी लीलाधर, आदपुर निवासी ओमकार, धमोेरा निवासी वाहिद तथा मिलक मोहम्मद बख्श गांव में कच्चा मकान गिरा है।