{"_id":"6a4c0e3382d2c00d4a0a327c","slug":"house-owner-dies-after-shuttering-girder-collapses-rampur-news-c-282-1-rmp1027-174887-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: शटरिंग का गर्डर गिरने से मकान स्वामी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: शटरिंग का गर्डर गिरने से मकान स्वामी की मौत
Tue, 07 Jul 2026 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुरा शुमाली में सोमवार को मकान निर्माण के दौरान हुए हादसे में मकान स्वामी की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
ग्रामीणों के अनुसार गांव निवासी 65 वर्षीय मच्छन अपने मकान की छत पर लेंटर की शटरिंग खुलवा रहे थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से छत पर रखा भारी लोहे का गर्डर उनके सिर पर गिर गया। गर्डर लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। मजदूरों और परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाना शुरू किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। गांव के लोग भी बड़ी संख्या में उनके घर पहुंच गए और शोक संवेदना व्यक्त की।
मृतक के भाई अच्छन ने बताया कि परिवार इस मामले में किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहता। मृतक के बेटे के घर पहुंचने के बाद उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।