फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   house of bhot

काठगोदाम हाईवे की जद में भोट के 250 मकान  

Mon, 12 Sep 2016 12:30 AM IST
अखिलेश शर्मा/ रामपुर
अखिलेश शर्मा/ रामपुर Updated Mon, 12 Sep 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
house of bhot
नैनीताल हाईवे की जद में आया बिलासपुर रोड स्थित भोट गांव। अमर उजाला

विज्ञापन

बिलासपुर रोड पर स्थित भोट गांव के ढाई सौ मकानों पर ध्वस्तीकरण की तलवार लटक रही है। ये गांव काठगोदाम-रामपुर नेशनल हाईवे निर्माण की जद में आ रहे हैं।  मकानों के साथ ही दो धार्मिक स्थल और स्कूल भी जमींदोज होंगे। हाईवे बनाने के लिए गजट हो चुका है। जद में आने वाले मकानों में चार सौ परिवारों के लगभग 2000 बाशिंदे रहते हैं। न कोई जनप्रतिनिधि, न ही शासन-प्रशासन इनकी गुहार सुनने को तैयार है। हर ओर से नाउम्मीद ग्रामीण अब आंदोलन के लिए सड़क पर उतरने को तैयार हैं।    

रामपुर से काठगोदाम तक सिक्सलेन का नेशनल हाईवे बनाने के लिए जमीन अधिग्रहीत कर ली गई है। आपत्तियां भी मांग ली गईं। आपत्तियों के बाद गजट भी जारी हो गया। अब कब्जा हटाकर हाईवे का निर्माण शुरू किया जाना है। इसके लिए भोट के पास हाटमिक्स प्लांट लगाया जा चुका है। 
विज्ञापन

 हाईवे के निर्माण में सबसे बड़ा संकट भोट के चार सौ परिवारों पर आ गया है। जब आपत्तियां मांगी गई थीं तो ग्रामीणों को नेशनल हाईवे अथारिटी के अफसरों ने गुमराह करके बता दिया कि मिनी बाईपास निकाला जाएगा। ग्रामीणों ने इसीलिए आपत्तियां नहीं दीं। अब हाईवे के निर्माण का मानचित्र जारी हुआ तो उसमें भोट गांव के ढाई सौ मकान, दो धर्मस्थल, दो स्कूल और 100 दुकानें हाईवे में ध्वस्त कर दिए जाएंगे। क्योंकि यह हाईवे की जद में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 हाईवे अथारिटी ने सीमेंट के पिलर लगाकर इनके बीच की जमीन पर कब्जा लेने का संकेतक भी बना दिया है तो ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि एक भी मकान टूटा तो सड़कों पर उतर जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed