{"_id":"5edd2c9a8ebc3e90541ffdeb","slug":"hotel-will-open-today-rampur-news-mbd351742536","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में आज से खुलेंगे होटल और रेस्टोरेंट, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में आज से खुलेंगे होटल और रेस्टोरेंट, तैयारियां पूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। शहर में सोमवार से होटल एवं रेस्टोरेंट खुल सकेंगे। इसको लेकर होटल स्वामियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। हालांकि, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने की वजह से अभी सिर्फ 40 से 50 फीसदी स्टाफ के साथ ही काम किया जाएगा। इसके अलावा सैनेटाइजर, थर्मल स्क्रीनिंग समेत कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी नियमों का पालन करना होगा।
कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से एक जून से लॉकडाउन खुल गया था। बाजारों में दुकानें खोलने का समय सुबह दस बजे से शाम को सात बजे तक था, लेकिन कुछ प्रतिबंधित दुकानें और कारोबार नहीं खुल सके थे। होटल, रेस्टोरेंट, सैलून और ब्यूटी पार्लर सरीखे काम बंद थे, लेकिन छह जून को ही उपजिलाधिकारी ने होटल, रेस्टोरेंट, सैलून और ब्यूटी पार्लर आदि खोलने के लिए अनुमति जारी कर दी थी। इसके बाद कुछ सैलून और ब्यूटी पार्लर तो खुल गए, लेकिन होटल और रेस्टोरेंट नहीं खुल सके थे। दरअसल, होटल संचालकों ने सरकार के निर्देशों के अनुरूप आठ जून से ही होटल खोलने की तैयारी की थी। लिहाजा, सोमवार से जिले के सभी होटल, रेस्टोरेंट आदि खुल सकेंगे। शुरुआत में प्रतिष्ठान खोलने का समय सुबह को नौ बजे से रात को आठ बजे तक रहेगा।