{"_id":"591f48bf4f1c1b864bf2518c","slug":"hot-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी का सितम ः एक बेड पर दो-दो मरीज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी का सितम ः एक बेड पर दो-दो मरीज
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sat, 20 May 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में जिला अस्पताल में एक-एक बेड पर दो-दो, तीन-तीन मरीज लेटे हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आसमान से बरस रही आग ने लोगों को बीमार बनाना शुरू कर दिया है। भीषण गर्मी के कारण लोग उल्टी-दस्त व अन्य संक्रामक रोगों की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में हर 24 घंटे में औसतन 75 से अधिक संक्रामक रोगी भर्ती हो रहे हैं। उल्टी-दस्त के रोगियों के बढ़ने से आइसोलेशन वार्ड फुल बना हुआ है। हालात यह हैं कि हर बेड पर दो-दो या तीन-तीन मरीज लिटाए जा रहे हैं।
शुक्रवार दोपहर बाद कुछ देर के लिए बादल भले ही छाए हों लेकिन, तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहा। भीषण गर्मी अब लोगों को बीमार बना रही है। निजी अस्पतालों से लेकर जिला अस्पताल तक संक्रामक रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रोजाना 75 से 100 मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
मामूली रूप से उल्टी-दस्त से पीड़ित मरीज कुछ देर बाद ही डिस्चार्ज होकर चले जा रहे हैं तो कुछ मरीजों को 24 से 48 घंटे तक भर्ती करना पड़ रहा है। निजी अस्पतालों में भी संक्रामक रोगियों की स्थिति ऐसी ही है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो समुचित स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में वहां पर संक्रामक रोगियों को उपचार के लिए भी तहसील या जिला मुख्यालय पर दौड़ना पड़ रहा है।
विज्ञापन