{"_id":"672fcf7aababa401b50e4eb7","slug":"hockey-identity-educational-society-and-stadium-blue-reach-finals-rampur-news-c-282-1-rmp1006-133590-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी : आइडेंटिटी एजुकेशनल सोसाइटी और स्टेडियम ब्लू फाइनल में पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी : आइडेंटिटी एजुकेशनल सोसाइटी और स्टेडियम ब्लू फाइनल में पहुंचे
विज्ञापन
रामपुर। बमनपुरी स्थित शहीद-ए-आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित सुषमा स्वराज मेमोरियल फोर ए साइड बालिका हॉकी प्रतियोगिता में शनिवार को दो मैच खेले गए। आइडेंटिटी एजुकेशनल सोसाइटी और स्टेडियम ब्लू की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
क्वार्टर फाइनल मैच में स्टेडियम ब्लू ने स्टेडियम व्हाइट को 2-1 से हराया। दूसरे मैच में आईडेंटिटी एजुकेशनल सोसाइटी ने स्टेडियम येलो को 3-1 से हराया। आइडेंटिटी एजुकेशनल सोसाइटी और स्टेडियम ब्लू ने फाइनल में जगह पक्की कर ली, दोनों टीमों के बीच रविवार शाम चार बजे फाइनल मुकाबला होगा।
मुख्यातिथि पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अभय गुप्ता ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में भारत खेल जगत में भी विश्व गुरु बनने के लिए अग्रसर है, प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री खेलों को बढ़ावा देने के लिए अहम योगदान दे रहे हैं जो सराहनीय है। टेलेंट को पहचानने की जरूरत है भारत में हर क्षेत्र और विशेष तौर से खेल के क्षेत्र में प्रतिभाएं भरी पड़ी है।
विज्ञापन
मैच में प्रदीप गुप्ता, अजय सैनी, आशीष गुप्ता, खेमपाल बाबू, फहीम अहमद आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता की आयोजिका मारिया खान ने बताया कि रविवार शाम चार बजे फाइनल खेला जाएगा, जिसमें मुख्यातिथि पूर्व ओलंपियन आरएस रावत रहेंगे।