{"_id":"57cb26564f1c1bd2352cc35f","slug":"hiway-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर खराब होने से नैनीताल हाईवे पर लगा जाम, वाहन फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर खराब होने से नैनीताल हाईवे पर लगा जाम, वाहन फंसे
अमर उजाला ब्यूरो/बिलासपुर रामपुर
Updated Sun, 04 Sep 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में नैनीताल हाईवे पर लगे जाम में फंसे वाहन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नैनीताल हाईवे पर शनिवार की दोपहर करीब एक बजे ट्रैक्टर खराब होने से जाम लग गया। करीब दो घंटे तक वाहन चालक और राहगीर जाम से जूझते रहे। साप्ताहिक पैठ ने भी समस्या को और बढ़ा दिया था।
नैनीताल हाईवे पर दोपहर करीब एक बजे यूको बैंक के सामने रामपुर से रुद्रपुर जा रहा ट्रैक्टर अचानक खराब हो गया। ट्रैक्टर खराब होते ही हाईवे पर वाहनों के बढ़ते दबाव ने जाम की स्थिति पैदा कर दी। धीरे-धीरे स्थिति यह हो गई कि हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई। रुद्रपुर व रामपुर की ओर हाईवे पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। मेन हाईवे के अलावा संपर्क मार्गों पर भी लोग जाम में फंस गए। हालांकि, पुलिस जाम को खुलवाने मेें लगी रही।
करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद वाहन रेंगते हुए गुजारे गए। जाम में फंसे लोगों खासकर स्कूली बच्चों और टूरिस्टों का बुरा हाल रहा। जाम लगने की वजह साप्ताहिक पैठ भी रही।