फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   hiway 16 hour jam

16 घंटे रेंगा मुरादाबाद-नैनीताल हाईवे

Wed, 20 Jul 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर Updated Wed, 20 Jul 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
hiway 16 hour jam
रामपुर के दढ़ियाल में मुरादाबाद-नैनीताल हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राली और ट्रक पलटने से लगा जाम।

विज्ञापन
 टांडा-दढ़ियाल के बीच पड़ने वाली बीहर नाले की क्षतिग्रस्त पुलिया के पास ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से मुरादाबाद-नैनीताल हाईवे जाम की चपेट में आ गया। जिसकी वजह से सोमवार की शाम सात बजे से लेकर मंगलवार सुबह 11 बजे तक करीब 16 घंटे तक वाहन जहां-तहां फंसे रहे। नैनीताल जाने वाले पर्यटकों के साथ साथ स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बताते हैं कि जाम की वजह से स्कूली बच्चे भी देरी से विद्यालय पहुंचे। 

टांडा-दढ़ियाल के बीच बीहर नाले की क्षतिग्रस्त पुलिया के पास सोमवार की शाम सात बजे एक ट्रक पलट गया था। ट्रक उत्तराखंड की एक पेपर मिल से गत्ता लेकर दिल्ली जा रहा था। जिसकी वजह से एक साइड बंद हो गई थी। इसी बीच बजरी लदी ट्रैक्टर-ट्राली भी साइड से निकलने के प्रयास में ट्रक के बराबर में फंसकर पलट गई। जिससे मार्ग की दोनों साइडें बंद हो गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। दोनों ओर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतार लग गई। नैनीताल, हल्द्वानी, रानीखेत आदि शहरों से आने-जाने वाले पर्यटक, बसों में सवार यात्री, ट्रक चालक और अन्य लोग रातभर जाम में फंसे रहे। जिसकी वजह से उनको परेशानी का सामना करना पड़ा। बताते हैं कि सूचना पर पुलिस पहुंची थी कि लेकिन वो भी भीषण जाम के सामने असहाय नजर आई।
विज्ञापन


हालांकि, पुलिस ने हल्के चौपहिया वाहन, खाली ट्रक और निजी बसों को रूट डायवर्ट कर वाया सीरका-कुंडेसरा संपर्क मार्ग से होकर निकाला। मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे पुलिस ने क्रेन मंगवाकर दोनों वाहनों को हटवाकर मार्ग पर यातायात शुरू कराया। इधर, सुबह के समय जाम में कई स्कूली वाहनों के फंसने से बच्चों को देर से स्कूल पहुंचने को मजबूर होना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed