फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   High speed dumper overturned in Maswasi

Rampur News: मसवासी में तेज रफ्तार डंपर पलटा

Tue, 10 Mar 2026 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 10 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
High speed dumper overturned in Maswasi
रामपुर। मसवासी क्षेत्र के गांव रहमतगंज में सोमवार सुबह रेत से भरा एक तेज रफ्तार डंपर सड़क किनारे पलट गया। गनीमत रही कि दुर्घटना के समय सड़क पर कोई राहगीर या अन्य वाहन नहीं गुजर रहा था, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं, जिसे स्थानीय लोगों ने प्राथमिक उपचार दिलाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार डंपर पट्टी कलां की ओर से रेत भरकर मसवासी की तरफ आ रहा था। जैसे ही वाहन रहमतगंज के मोड़ के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
विज्ञापन

डंपर पलटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। चौकी प्रभारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि पलटे हुए डंपर को क्रेन की मदद से हटवाकर मार्ग को सुचारु करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में किसी अन्य व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed