फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Here the bulldozer demolished the shop, there the shopkeeper lost his life

Rampur News: इधर बुलडोजर ने गिराई दुकान, उधर दुकानदार की गई जान

Wed, 30 Apr 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 30 Apr 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Here the bulldozer demolished the shop, there the shopkeeper lost his life
रामपुर में दुकान टूटने के सदमे में दुकानदार की माैत के बाद गमजदा परिजन। संवाद - फोटो : संवाद
रामपुर। राम-रहीम पुल के पास की दुकानों पर नगर पालिका का बुलडोजर चलने के बाद से सदमे में आए एक दुकानदार की हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि दुकान हाथ से जाने का सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर सके।
विज्ञापन




सोमवार को नगर पालिका की टीम ने राम-रहीम पुल के पास 27 दुकानों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की थी। पालिका ने इन दुकानों के खिलाफ यह कार्रवाई अदालत के आदेश पर की थी। पालिका प्रशासन ने दुकानों और उन पर कब्जों को अवैध बताया था। दुकानदारों ने दुकानें वर्षों से अपने नियंत्रण में होने का हवाला दिया था। कुछ ने पुरखों की विरासत बताया था। दुकानदारों ने दुकानें बचाने के लिए अदालत तक लड़ाई लड़ी लेकिन कागजी पक्ष मजबूत न होने से उन्हें कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन


इसके बाद कोर्ट के आदेश पर पालिका ने सोमवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। इस कार्रवाई में अपनी दुकान गंवाने वालो में गंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला घेर निहालुद्दीन खां निवासी रशीद खां भी शामिल थे। परिजनों ने बताया कि मंगलवार सुबह रशीद खां को दिल का दौरा पड़ गया। परिजनों के मुताबिक सोमवार को दुकानें ध्वस्त होने के बाद से वह गुमसुम थे। दौरा पड़ने पर इलाज की कोशिशों के बीच उन्होंने दम तोड़ दिया। गमगीन परिजनों ने रिश्तेदारों के जुटने के बाद उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




45 साल पुरानी थीं दुकानें

रशीद खां के परिजनों ने बताया कि पालिका के बुलडोजर से तोड़ी गई दुकानें 45 साल पुरानी थीं। ये सभी दुकानें 45 साल से गन्ना समिति कार्यालय के बाहर बनी हुई थीं।





राम-रहीम पुल के निकट दुकानों पर कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की गई है, जहां तक एक दुकानदार के निधन का सवाल है। इस कार्रवाई से कोई लेनादेना नहीं है। -जोगिंदर सिंह डीएम




सोशल मीडिया पर वायरल होती रही निधन की सूचना

दुकान टूटने पर दुकानदार के सदमे से मौत की खबर मंगलवार को दिनभर सोशल मीडिया पर वायरल होती रही। जिस पर लोग अपने-अपने ढंग से प्रतिक्रिया देते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed