{"_id":"5b995dac867a557fa90022aa","slug":"heavy-rainfor-some-time-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ देर को झमाझम बरसे बदरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ देर को झमाझम बरसे बदरा
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में बुधवार को हुई झमाझम बारिश में कुछ इस तरह से जाते बाइक सवार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को कुछ देर को झमाझम बारिश हुई। जिससे मौसम में कुछ ठंडक हो गई। हालांकि कुछ देर में ही धूप निकल आई लेकिन, शाम तक धूप और बादलों की लुकाछिपी चलती रही।
मंगलवार दिन में कुछ देर बारिश के बाद बुधवार को भी बारिश हुई। बुधवार को भी सुबह करीब 11 बजे और इसके बाद दोपहर करीब पौने बारह बजे बारिश हुई। बारिश भले ही थोड़ी देर हुई लेकिन, काफी तेज हुई। बारिश के कारण मौसम भी खुशनुमा हो गया।
बारिश के बाद बुधवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया तो अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बारिश से किसानों की बेचैनी बढ़ गई है। किसान बारिश से फसल को होने वाले नुकसान को लेकर परेशान हैं।
विज्ञापन
मिलक में बारिश से फिसलन के कारण राहगीर परेशान रहे। नगर एवं क्षेत्र में बारिश से खस्ताहाल सड़कों पर कीचड़ हो गया है। इससे बच्चों और बुजुर्गों को खासा परेशानी हो रही है। हाईवे पर तीन बत्ती चौराहे से नवदिया मोड़ कई स्थानों पर टूटी है। वहीं जामा मसजिद के पास खराब सड़क ने बारिश में लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश के बीच तेज हवाओं के कारण किसानों की खड़ी फसल को भी नुकसान को हो रहा है। इसको लेकर किसान परेशान हैं।