{"_id":"5b673f784f1c1bed5e8b7553","slug":"heavy-rain-in-bilaspur-aera-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में बिलासपुर में जमकर बरसे बदरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में बिलासपुर में जमकर बरसे बदरा
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
रामपुर में रविवार को हुई बारिश के दौरान जौहर मार्ग पर जलभराव के बीच िनकलते बाइकसवार। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शनिवार से लेकर रविवार की सुबह तक यानि चौबीस घंटे में बिलासपुर में रिकार्ड तोड़ बारिश हुई है। बिलासपुर में अब तक की सबसे ज्यादा 96.31 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। हालांकि स्वार और सदर में बारिश कुछ कम हुई है।
मानसून अब अपने जिले पर मेहरबान है। पिछले एक सप्ताह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे से शुक्रवार सुबह आठ तक बजे तक जिले में जमकर बारिश हुई थी। अब शनिवार से एक बार फिर बारिश शुरू हो गई है। शनिवार से लेकर रविवार की सुबह आठ बजे तक सरकारी रिकार्ड के मुताबिक पिछले चौबीस घंटे में 32.03 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन
चौबौस घंटे में हुई अच्छी बारिश से किसानों के खेत पूरी तरह पानी से लबालब भर गए हैं। सबसे ज्यादा बारिश बिलासपुर में हुई। बिलासपुर में 96.31 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। रुक-रुक कर हो रही बारिश ने जहां लोगों की आफत बढ़ा दी है,वहीं दूसरी ओर किसानों को भी फिलहाल राहत महसूस हो रही है।
विज्ञापन
मिलक प्रतिनिधि के अनुसार मूसलाधार बारिश से नदियों में जल स्तर बढ़ गया है और नाले उफान पर हैं। वहीं दूसरी ओर भाखड़ा नदी से संपर्क मार्ग कटा। नगर एवं क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश होने के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मूसलाधार बारिश से नाले और नदियों में जलस्तर तेजी से बढ़ा है।
भाखड़ा नदी की धार ने भोजीपुरा- इनायतपुर संपर्क मार्ग पर कटान करना शुरू कर दिया है। राजस्व टीम वहां पर पहुंच गई है ,लेकिन विभागीय अफसरों ने रोड को बचाने की कवायद नहीं की है। नदी के कटान से कई गांवों का संपर्क कट जाएगा। इस रोड से मिलक तहसील की सीमा पर बरेली जिले के कई गांवों का आवागमन रहता है।