फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Hearing will be held today in the case of rape of a deaf and dumb girl

Rampur News: मूक बाधिर बालिका से दुष्कर्म के मामले में आज होगी सुनवाई

Mon, 02 Jun 2025 01:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 02 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Hearing will be held today in the case of rape of a deaf and dumb girl
रामपुर। सैफनी थाना क्षेत्र में मूक बधिर बालिका से दुष्कर्म के मामले में सोमवार को कोर्ट में सुनवाई होगी। इस दौरान गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन

सैफनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की मूक बधिर बेटी के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर उसकी पिटाई की थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। वह घायल अवस्था में ही खेत में पड़ी मिली थी। पुलिस ने मुठभेड़ में बालिका से दुष्कर्म के आरोपी दान सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस बीच गंभीर रूप से घायल बालिका को इलाज के लिए मेरठ रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ। मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच तेज करते हुए चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी। कोर्ट में इस मामले की सुनवाई तेज कर दी गई है। 27 मई को पीड़िता का इलाज करने वाले टीएमयू के डॉक्टरों को कोर्ट में पेश किया गया था। जहां उनके बयान दर्ज किए गए थे। उनकी गवाही पूरी हो गई है। अब इस मामले में सोमवार को फिर सुनवाई होगी। सोमवार को इस मामले में गवाही होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed