{"_id":"65f9f28689c5c4a9360fb879","slug":"hearing-postponed-in-two-passport-cases-of-abdullah-rampur-news-c-282-1-rmp1004-118469-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: अब्दुल्ला के दो पासपोर्ट मामले में सुनवाई टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: अब्दुल्ला के दो पासपोर्ट मामले में सुनवाई टली
विज्ञापन
रामपुर। सपा नेता आजम खां के बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्ला के दो पासपोर्ट मामले में मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 28 मार्च को होगी। सुनवाई के लिए अब्दुल्ला वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हरदोई जेल से पेश हुए। भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने 30 जुलाई वर्ष 2019 को सिविल लाइंस कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें भाजपा विधायक ने अब्दुल्ला पर अलग-अलग जन्मतिथि से दो पासपोर्ट बनवाने का आरोप लगाया था। एक पासपोर्ट में जन्मतिथि एक जनवरी 1993 है, जबकि दूसरे पासपोर्ट में जन्मतिथि 30 सितंबर 1990 दर्ज है। पुलिस ने मुकदमों की जांच पूरी कर अब्दुल्ला के खिलाफ आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल कर दिए थे। इसकी सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है।
इसमें अभियोजन की ओर से गवाही की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब बचाव पक्ष की ओर से गवाही की प्रकिया चल रही है। मंगलवार को सुनवाई नहीं हुई। वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी एवं भाजपा विधायक के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि इस मामले की सुनवाई 28 मार्च को होगी। सुनवाई के दौरान अब्दुल्ला वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हरदोई जेल से जुड़े।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
डूंगरपुर मामले में इंस्पेक्टर ने दर्ज कराए बयान
रामपुर। डूंगरपुर के एक मामले में मंगलवार को इंस्पेक्टर रामवीर सिंह ने कोर्ट में पेश होकर अपने बयान दर्ज कराए। आजम खां के अधिवक्ता ने गवाह से जिरह की जोकि पूरी नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 27 मार्च को होगी। यहां बताते चलें कि इस मामले में भी सपा नेता आजम खां को आपराधिक षड्यंत्र रचने का आरोपी बनाया गया है।