फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Hearing on petition filed in Jauhar University case likely to be deferred.

Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी मामले में दायर याचिका पर सुनवाई टलने की संभावना

Mon, 24 Aug 2026 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 24 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Hearing on petition filed in Jauhar University case likely to be deferred.
रामपुर। जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश के विरुद्ध मंडलायुक्त कोर्ट में दायर याचिका के अंगीकरण पर 25 अगस्त को सुनवाई होनी है, लेकिन फिलहाल स्थायी मंडलायुक्त नहीं होने के कारण सुनवाई की तिथि आगे बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी एवं आरडीए उपाध्यक्ष अजय कुमार द्विवेदी के 15 जुलाई के आदेश में जौहर यूनिवर्सिटी के 40 भवनों में से 38 भवनों को अवैध मानते हुए ध्वस्त करने का आदेश दिया गया था। इस आदेश को मंडलायुक्त कोर्ट में चुनौती दी गई है। फिलहाल याचिका के अंगीकरण पर ही सुनवाई चल रही है। कोर्ट ने दोनों पक्षों से अपने तर्कों के समर्थन में अभिलेखीय साक्ष्य मांगे हैं। इस पर सुनवाई 25 अगस्त को नियत है।
विज्ञापन

अब स्थिति यह है कि मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह को कार्यमुक्त किया जा चुका है। हालांकि, मुरादाबाद के जिलाधिकारी राजेंद्र सिंह पैंसिया को कार्यवाहक मंडलायुक्त बनाया गया है, लेकिन वह न्यायिक मामलों की सुनवाई करेंगे या नहीं, इस पर संशय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी एवं ट्रस्ट के अधिवक्ता मोहम्मद जुनैद एजाज ने बताया कि जौहर यूनिवर्सिटी की चुनौती याचिका के अंगीकरण पर सुनवाई की तिथि 25 अगस्त लगी है, लेकिन अभी मंडलायुक्त की कोर्ट खाली है। कार्यवाहक मंडलायुक्त शायद न्यायिक कार्य में हस्तक्षेप न करें। इसलिए इस मामले में सुनवाई की तिथि आगे बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed