फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Hearing on August 27 on the application to consolidate files of six enemy property cases.

Rampur News: शत्रु संपत्ति के छह मुकदमों की फाइल एक करने की अर्जी पर 27 अगस्त को सुनवाई

Wed, 12 Aug 2026 01:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 12 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Hearing on August 27 on the application to consolidate files of six enemy property cases.
रामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ शत्रु संपत्ति से संबंधित छह मुकदमों की फाइल को एक करने की अर्जी पर फैसला नहीं हो सका। इस मामले में अभियोजन की ओर से आपत्ति दाखिल की गई, जिस पर अब 27 अगस्त की तारीख सुनवाई के लिए तय कर दी गई।
विज्ञापन

आजम खां के खिलाफ शत्रु संपत्ति के कई मुकदमे दर्ज हुए थे। इनमें चार मुकदमे अजीमनगर थाने में दर्ज हैं, जबकि दो मुकदमे सिविल लाइंस कोतवाली में दर्ज हुए थे। सभी मुकदमे वर्ष 2019 के हैं।
विज्ञापन

आजम खां के अधिवक्ता की ओर से इन मुकदमों की सुनवाई एक साथ करने के संबंध में अर्जी दी गई थी। आजम खां के अधिवक्ता का कहना है कि सभी मुकदमे एक ही प्रकृति के हैं, इसलिए इनकी पत्रावली एक साथ करके सुनवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मुकदमों की सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। ज्यादातर मुकदमे गवाही पर हैं। मंगलवार को कोर्ट में अर्जी पर सुनवाई हुई। इस दौरान अभियोजन की ओर से इस मामले में आपत्ति दाखिल की गई। इस आपत्ति पर सुनवाई अब 27 अगस्त को होगी।

000
क्वालिटी बार मामले में सुनवाई टली
रामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज क्वालिटी बार कब्जाने के मामले में मंगलवार को गवाह के न पहुंचने से सुनवाई नहीं हो सकी। सिविल लाइंस थाने में दर्ज इस मामले में मंगलवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन इस मामले में गवाह गगन अरोड़ा कोर्ट नहीं पहुंचे। गगन के मुताबिक कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed