{"_id":"62c7263d07db1373264dfa90","slug":"hearing-of-dungarpur-issue-on-12july-rampur-news-mbd4338877120","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूंगरपुर प्रकरण के तीन मामलों में अब 12 जुलाई को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूंगरपुर प्रकरण के तीन मामलों में अब 12 जुलाई को होगी सुनवाई
विज्ञापन
रामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज डूंगरपुर प्रकरण के तीन मामलों में कोर्ट में तारीख थी। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए अगली तारीख 12 जुलाई तय की है।
डूंगरपुर बस्ती में रहने वाले लोगों ने आजम खां और कुछ सपाइयों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए थे। जिनमें आजम खां पर आरोप लगाया था कि उनके इशारे पर बस्ती के लोगों से मारपीट, लूटपाट कर उनके मकानों को ध्वस्त कर दिया गया था। जिसमें आजम खां समेत कई सपाई आरोपी हैं। इस मामले में गंज थाने में 12 मुकदमे दर्ज किए गए थे। जिसमें सभी मामलों में आजम खां की जमानत मंजूर हो चुकी है।
इस मामले में बृहस्पतिवार को एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल) में सुनवाई हुई। सहायक शासकीय अधिवक्ता कमल कुमार गुप्ता ने बताया कि अब इन मामलों की अगली सुनवाई 12 जुलाई को होगी। संवाद