फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   hearing of crpf group attack on 28 september

सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र पर आतंकी हमले की सुनवाई अब 2

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
hearing of crpf group attack on 28 september
रामपुर। सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर आतंकी हमले के मामले में शनिवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। दिल्ली से आने वाले अधिवक्ता के न आने पर अब इस मामले में सुनवाई 28 सितंबर को होगी। 31 दिसंबर 2007 की आधी रात के बाद सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर आतंकी हमला हुआ था। हमले में सात जवान शहीद हो गए थे, जबकि एक रिक्शा चालक की मौत हो गई थी। इस हमले के चालीस दिन बाद पुलिस व एटीएस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले की सुनवाई इन दिनों कोर्ट में चल रही है। शनिवार को बरेली जेल में बंद पांच और लखनऊ जेल में बंद तीन आरोपियों को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता एमएस खान के न आने के कारण अब इस मामले में 28 सितंबर को सुनवाई होना है। शासकीय अधिवक्ता फौजदारी दलविंदर सिंह डंपी ने बताया कि अब इस मामले की सुनवाई अब 28 सितंबर को होगी।पेशी के दौरान कचहरी परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed