फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   hearing of case of abdullah azajm and azajmkha

स्वार विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में हुई सुनवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
hearing of case of abdullah azajm and  azajmkha
रामपुर। सपा नेता आजम खां के बेटे एवं स्वार सीट से विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ता की ओर से कोर्ट में स्थगन प्रार्थनापत्र दिया गया। कोर्ट ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 24 अगस्त तय की है। इसके साथ ही आजम खां से जुड़े डूंगरपुर प्रकरण में भी कोर्ट में सुनवाई हुई।
विज्ञापन

अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने गंज थाने में साल 2019 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। मंगलवार को इस मामले की कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान मामले में एक गवाह कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट में बचाव पक्ष के अधिवक्ता की ओर से स्थगन प्रार्थनापत्र दिया गया। जिसके बाद कोर्ट इस मामले की अगली सुनवाई 24 अगस्त को करेगी।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर गंज थाने में दर्ज डूंगरपुर प्रकरण में भी सुनवाई हुई। जिसमें आजम खां के इशारे पर बस्ती में घरों की तोड़फोड़ करने, लूट और मारपीट करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। ये रिपोर्ट साल 2019 में दर्ज की गई थी। इस प्रकरण के एक मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल) में हुई। जिसमें मामले में मुकदमे के वादी अबरार से बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने जिरह की। उनकी जिरह पूरी नहीं हो सकी है। अब इस मामले में 30 अगस्त को अगली सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed