{"_id":"61a7bf325475e812102f95d0","slug":"hearing-of-azam-kha-issue-rampur-news-mbd411257646","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा सांसद आजम खां के खिलाफ दर्ज भड़काऊ भाषण देने के मामले में अब 13 जनवरी को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा सांसद आजम खां के खिलाफ दर्ज भड़काऊ भाषण देने के मामले में अब 13 जनवरी को होगी सुनवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। सपा सांसद आजम खां के खिलाफ लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान शहजादनगर, मिलक और शाहबाद थाने में डीएम पर अभद्र टिप्पणी करने, भड़काऊ भाषण देने और आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इन मामलों में बुधवार को कोर्ट में तारीख थी। जिसमें कोर्ट ने अगली तारीख 13 जनवरी तय की है।
सपा सांसद आजम खां के खिलाफ मिलक थाने में दर्ज की गई रिपोर्ट में आरोप था कि उन्होंने डीएम समेत तीन अधिकारियों पर अभद्र टिप्पणी की थी। जिसकी वीडियो क्लिप प्रभारी वीडियो निगरानी टीम अनिल चौहान के पास पहुंची थी। इसके आधार पर उन्होंने मिलक थाने में नौ अप्रैल 2019 को दो वर्गों में वैमनस्यता पैदा करने, अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने के आरोप में आजम खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
दूसरा मामला शहजादनगर थाने में दर्ज किया गया था। जिसमें वीडियो निगरानी टीम के प्रभारी अनिल चौहान ने सपा सांसद आजम खां की एक वीडियो क्लिप के आधार पर 10 अप्रैल 2019 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें आजम खां पर अपमानित करने के उद्देश्य से भाषण देने का आरोप था।
विज्ञापन
तीसरा मामला शाहबाद थाना क्षेत्र का था। जिसमें वीडियो निगरानी टीम के प्रभारी अनिल चौहान ने एक वीडियो के आधार पर आजम खां के खिलाफ लोगों को उकसाने के उद्देश्य से निर्वाचन आयोग के खिलाफ टिप्पणी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बुधवार को इन तीनों मामलों की एमपी-एमएलए कोर्ट में तारीख थी। सहायक शासकीय अधिवक्ता प्रताप सिंह मौर्य ने बताया कि बुधवार को इन मामलों में कोर्ट ने अगली तारीख 13 जनवरी तय कर दी है।