फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   hearing of azajm kha issue

आजम खां के पड़ोसी से मारपीट और आचार संहिता उल्लंघन मामले में अब 11 जनवरी को होगी सुनवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
hearing of azajm kha issue
रामपुर। सपा सांसद आजम खां के खिलाफ दर्ज पड़ोसी से मारपीट और आचार संहिता उल्लंघन के मामले में सोमवार को कोर्ट में तारीख थी। कोर्ट ने इन दोनों मामलों में अगली तारीख 11 जनवरी तय की है।
विज्ञापन

सपा सांसद आजम खां के खिलाफ वर्ष 2019 में गंज थाने में पड़ोसी से मारपीट करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले में पुलिस ने विवेचना के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी। इस वक्त ये मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में ट्रायल पर चल रहा है, जिसमें आजम खां पर आरोप तय हो चुके हैं और उन्हें इस मामले में जमानत भी मिल चुकी है। इसके साथ ही वर्ष 2019 में लोकसभा सभा चुनावों के प्रचार के दौरान स्वार में निर्धारित समय अवधि से देर तक जनसभा करने के आरोप में आजम खां और पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार के खिलाफ स्वार थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले में भी कोर्ट में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है और आजम खां और पूर्व जिलाध्यक्ष के खिलाफ आरोप तय हो चुके हैं। साथ ही दोनों को इस मामले में जमानत भी मिल चुकी है। सोमवार को इन दोनों मामलों की एमपी-एमएलए कोर्ट में तारीख थी, जिसमें कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख 11 जनवरी तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed