फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   hearing of abdullah azajm case on 30august

अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में हुई सुनवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
hearing of abdullah azajm case on 30august
रामपुर। सपा नेता आजम खां के पुत्र एवं स्वार क्षेत्र से विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में बुधवार को एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में सुनवाई हुई। इस दौरान पासपोर्ट अधिकारी नसीम अहमद गवाही देने कोर्ट पहुंचे। कोर्ट ने मामले में अगली तारीख 30 अगस्त तय की है।
विज्ञापन

भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे में अब्दुल्ला के अलावा उनके पिता शहर विधायक आजम खां और मां डॉ. तजीन फात्मा भी नामजद हैं। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। बुधवार को सुनवाई हुई। इस मामले में अभियोजन ने पासपोर्ट अधिकारी की गवाही कराई। भाजपा नेता के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि पासपोर्ट अधिकारी की गवाही पूरी नहीं हो सकी है। अदालत अब 30 अगस्त को सुनवाई करेगी। उधर, यतीमखाना प्रकरण के गवाह नन्हें से बुधवार को भी आजम खां के अधिवक्ताओं ने जिरह की। लेकिन जिरह पूरी नहीं हो सकी है। कोर्ट इस मामले में बृहस्पतिवार 25 अगस्त को भी सुनवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed