फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Hearing in the case of two PAN cards and two passports of Abdullah Azam

रामपुर: अब्दुल्ला आजम के दो पेनकार्ड और दो पासपोर्ट के मामले में हुई सुनवाई

Thu, 07 Apr 2022 06:56 PM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: सुशील कुमार Updated Thu, 07 Apr 2022 06:56 PM IST
सार

कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए तारीख तय कर दी है। पासपोर्ट के मामले में 12 अप्रैल और पेनकार्ड के मामले में 16 अप्रैल को सुनवाई होगी।

विज्ञापन
Hearing in the case of two PAN cards and two passports of Abdullah Azam
Azam Khan Abdullah Azam - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सपा नेता आजम खां के पुत्र एवं स्वार सीट से विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पेनकार्ड और दो पासपोर्ट के मामले में गुरुवार को रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए तारीख तय कर दी है। पासपोर्ट के मामले में 12 अप्रैल और पेनकार्ड के मामले में 16 अप्रैल को सुनवाई होगी।

विज्ञापन


वर्ष 2019 में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में सपा नेता आजम खां के पुत्र अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो पेनकार्ड और दो पासपोर्ट रखने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें दो पेन कार्ड मामले में अब्दुल्ला आजम और आजम खां दोनों आरोपी हैं। जबकि, दो पासपोर्ट रखने के मामले में केवल अब्दुल्ला आजम के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में वे जमानत पर चल रहे हैं। 
विज्ञापन


इन मामलों की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल में चल रही है। गुरुवार को इन मामलों में तारीख तय थी, जिस पर कोर्ट ने पासपोर्ट के मामले में 12 अप्रैल और पेनकार्ड के मामले में 16 अप्रैल की तारीख निर्धारित कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed