फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Hearing begins on Azam's appeal against his acquittal

Rampur News: आजम के बरी होने के खिलाफ दायर अपील पर सुनवाई शुरू

Wed, 18 Mar 2026 12:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 18 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Hearing begins on Azam's appeal against his acquittal
रामपुर। सपा नेता अमर सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में सपा नेता आजम खां के बरी होने के फैसले के खिलाफ सेशन कोर्ट में दाखिल अपील पर सुनवाई शुरू हो गई है। मंगलवार को सेशन कोर्ट की ओर से दायर की गई अपील की कॉपी बचाव पक्ष को उपलब्ध कराई गई है। अब इस मामले की सुनवाई 15 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन

मामला 17 अक्तूबर 2018 का है। आरोप था कि आजम खां ने एक निजी चैनल को जौहर यूनिवर्सिटी में दिए इंटरव्यू में अमर सिंह के परिवार के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसके बाद अमर सिंह ने लखनऊ में पांच मार्च 2020 को प्राथमिकी दर्ज कराया था। अमर सिंह का आरोप था कि आजम ने उन पर और उनकी 17 साल की जुड़वां बेटियों पर तेजाब फेंकने की धमकी दी थी। केस को बाद में रामपुर के अजीमनगर थाने में स्थानांतरित कर दिया गया था।
विज्ञापन

29 नवंबर को आजम खां को एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने बरी कर दिया था। इस मामले में सरकार की ओर से निचली अदालत के फैसले के खिलाफ एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में अपील दायर की गई थी, जिसके बाद इस मामले की सुनवाई शुरू हो गई। मंगलवार को इस मामले की सुनवाई हुई। एडीजीसी सीमा राणा के अनुसार मंगलवार को बचाव पक्ष को अपील की कॉपी उपलब्ध कराई गई है। अब इस मामले की सुनवाई 15 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

क्वालिटी बार मामले में सुनवाई टली

रामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज क्वालिटी बार कब्जाने के मामले में सुनवाई नहीं हो सकी। इस मामले की सुनवाई 30 मार्च को होगी। सिविल लाइंस थाने में दर्ज इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रही है। वहीं दूसरी ओर शत्रु संपत्ति मामले में भी सुनवाई नहीं हो सकी। इस मामले की सुनवाई 25 मार्च को होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed