{"_id":"572509fd4f1c1b5c0ca9258d","slug":"hearing-adjourned","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट में पेश नहीं हुए सीएम के संयुक्त सचिव सुनवाई टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट में पेश नहीं हुए सीएम के संयुक्त सचिव सुनवाई टली
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sun, 01 May 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर आतंकी हमले के मामले में शनिवार को गवाह के तौर पर मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव जवाहर लाल को गवाही देने पहुंचना था, लेकिन वह नहीं पहुंचे। इसके कारण उनकी गवाही नहीं हो सकी। लिहाजा इस मामले की सुनवाई टल गई।
31 दिसंबर 2007 की रात में सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर हुए आतंकी हमले में सात जवान शहीद हो गए थे, जबकि एक रिक्शा चालक की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस और एटीएस की टीम ने हमले के चालीस दिन बाद पाकिस्तानी आतंकियों समेत आठ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले की इन दिनों सुनवाई चल रही है।
शनिवार को मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान पुलिस ने बरेली और लखनऊ जेल में बंद सभी आरोपियों जंगबहादुर, शरीफ, गुलाब खां, कौसर खां समेत आठ को कोर्ट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पेश किया। इस दौरान अभियोजन की ओर से सहायक शासकीय अधिवक्ता दलविंदर सिंह ने प्रार्थना पत्र दिया कि जिसमें कहा गया कि मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव जवाहर लाल को इस मामले में गवाह के तौर पर पेश होना था,लेकिन वह शासकीय कार्यों में व्यस्त हैं, जिसकी वजह से नहीं आ सके हैं।
विज्ञापन
अभियोजन के प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए एडीजे प्रथम राजेंद्र कुमार ने सुनवाई के लिए 18मई की तारीख निश्चित की है।