{"_id":"687bfd1437f90d4f84078888","slug":"health-critical-care-unit-could-not-be-built-even-in-two-and-a-half-years-rampur-news-c-282-1-rmp1001-149761-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य : ढाई साल में भी नहीं बन सकी क्रिटिकल केयर यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य : ढाई साल में भी नहीं बन सकी क्रिटिकल केयर यूनिट
Sun, 20 Jul 2025 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ मिशन के तहत बनाई जा रही क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण ढाई साल में भी पूरा नहीं हो सका है। अभी इसमें 80 प्रतिशत काम ही हो सका है। प्रभारी सीएमओ का कहना है कि कुछ चीजें इसमें रह गई हैं, जिसके बाद इसको संचालित कर दिया जाएगा।
शहर में पहाड़ी गेट के पास 50 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट बनाई जा रही है। यहां गंभीर मरीजों को इलाज मिलेगा। पिछले ढाई साल से इसमें काम चल रहा है, लेकिन अब तक पूरा नहीं हो सका है। 18.30 करोड़ की लागत से इसका निर्माण किया जा रहा है। इसे यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन बना रही है। इसके लिए समय से बजट नहीं मिल सका।
इस कारण बीच में काम बंद कर दिया गया था। इसके बनने से रामपुर के मरीजों को मुरादाबाद और बरेली रेफर करने पर भी अंकुश लगेगा। उनका यहीं पर बेहतर इलाज हो सकेगा। लगभग 30 लाख की आबादी वाले जिले में पांच सीएचसी व 36 पीएचसी हैं। जहां से काफी संख्या में रेफर होकर मरीज जिला अस्पताल पहुंचते हैं।
विज्ञापन
जिले में कोई क्रिटिकल केयर सेंटर नहीं होने की वजह से गंभीर लोगों को रेफर करना पड़ता है। इसको देखते हुए जिले में क्रिटिकल केयर सेंटर बनाया जा रहा है।