फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Hazratnagar Garhi case, people are troubled: pond overflowed, water entered the houses

Rampur News: आजादी की सालगिरह पर लॉन्च होगी आरडीए की पहली टाउनशिप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Hazratnagar Garhi case, people are troubled: pond overflowed, water entered the houses
रामपुर। रामपुर विकास प्राधिकरण की पहली टाउनशिप 15 अगस्त को लाॅन्च की जाएगी। इसके लिए प्राधिकरण ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। टाउनशिप में 1750 प्लॉट तैयार किए जाएंगे। इन प्लॉटों के दाम भी तय कर दिए गए हैं। किसानों से जमीन का अधिग्रहण का काम भी अंतिम दौर में पहुंच गया है। इससे पहले आरडीए की ओर से रेरा में आवेदन किया जाएगा।रामपुर विकास प्राधिकरण 20 साल बाद पहली टाउनशिप बनाने जा रहा है। आरडीए ने आगामी 10 वर्षों की जरूरत को देखकर शहर में रामपुर-नैनीताल रोड के मध्य आवासीय योजना का विकास प्रस्तावित किया है। यह टाउनशिप नैनीताल रोड पर स्थित पहाड़ी, भमरौआ, बढ़पुरा शर्की और ताशका गांव की जमीन पर बनाई जानी है। इसके लिए यहां के किसानों की 65.6345 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत की जा रही है।
विज्ञापन

टाउनशिप निर्माण के लिए शासन की ओर से दो अरब रुपये जारी कर दिए गए थे। रुपये मिलने के बाद प्राधिकरण की ओर से जमीनों को खरीदने का काम पिछले काफी समय से किया जा रहा है। प्रशासन के दावों केमुताबिक जमीन अधिग्रहण का काम 90 फीसदी पूरा हो चुका है। आरडीए की ओर से 531 किसानों की जमीन खरीदी जानी थी,जिसमें पांच सौ से ज्यादा किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है। अब आरडीए की पहली टाउनशिप लांचिंग की तारीख तय कर दी गई है।
विज्ञापन

आजादी की सालगिरह के दिन टाउनशिप की लॉन्चिग कराई जाएगी। इसके लिए आरडीए ने अपने स्तर से तैयारी शुरू कर दी है। इस दिन विधि-विधान से टाउनशिप की लाॅन्चिग का काम होगा। इसके बाद यहां प्लाॅटिग शुरू कर दी जाएगी। प्रशासन ने इसका खाका तैयार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
170 एकड़ में होगी टाउनशिप
रामपुर में स्थापित होने जा रही गेट बंद टाउनशिप 170 एकड़ क्षेत्रफल वाली होगी। इसमें आरडीए करीब 18,500 रुपये प्रति गज में प्लाॅट बिक्री करेगा। यह टाउनशिप मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण एवं नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत तैयार की जानी है। जिसके तहत प्रस्तावित सीड कैपिटल के रूप में 291 करोड़ 69 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं।


यहां बसेगी कॉलोनी

पहाड़ी, भमरौआ, बढ़पुरा शर्की और ताशका


72 गज से लेकर 750 गज तक के होंगे प्लाॅट
आरडीए के अफसरों के मुताबिक यहां पर 1750 प्लॉट तैयार कर बेचे जाएंगे। इसमें 72 गज से लेकर 750 गज तक के अलग-अलग प्लॉट रहेंगे। इसकी कीमत करीब 22 हजार रुपये प्रति गज के हिसाब से तय की गई है। आरडीए की ओर से प्लॉट बेचने की पूरी कार्ययोजना तैयार की जा रही है।



-------------------------------
टाउनशिप के लिए रेरा में किया जाएगा आवेदन
टाउनशिप की लॉन्चिग से पहले आरडीए की ओर से रेरा में कॉलोनी के लिए आवेदन किया जाएगा। इसकी अनुमति मिलने के बाद यहां पर काम शुरू हो जाएगा।

------------------
-आरडीए की पहली टाउनशिप में जमीन अधिग्रहण का काम 90 फीसदी पूरा हो चुका है। अब 15 अगस्त को टाउनशिप की लाचिंग की जाएगी। इससे पहले आरडीए की ओर से रेरा में आवेदन किया जाएगा। टाउनशिप बसाने के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। -जोगिंदर सिंह, डीएम एवं उपाध्यक्ष आरडीए

---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed