फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Harassment of traders will not be tolerated: Soni

व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होगा बर्दाश्त : सोनी

Sun, 26 Nov 2023 01:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 26 Nov 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Harassment of traders will not be tolerated: Soni
बिलासपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की एक बैठक नगर के एक बरात घर में हुई। जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि सभी व्यापारी एकजुट होकर संगठन की ताकत को बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि संगठन बिलासपुर के अंदर दमखम के साथ और अधिक मजबूत किया जाएगा। जिसमें व्यापारियों की समस्याओं, जनता के पीड़ित नागरिकों की समस्याओं का भी समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज की फूड, सेफ्टी, वाणिज्य कर आदि समस्याओं का भी समाधान कराया जाएगा। उन्होंने मोहम्मद यासीन को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया। इस मौके पर तमाम लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर युवा जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, महफूज हुसैन, मोहम्मद याकूब अली खान, शिवा, सावेज खान, शाहिद अली, अनवर अली, जागीर सिंह, अनस खान, अतुल शर्मा, कमल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed