फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   hand washing day celebrated

ग्लोबल हैंड वाशिंग डे पर अफसरों ने बताए हाथ धोने के सही तरीके

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
hand washing day celebrated
रामपुर। ग्लोबल हैंड वाशिंग डे के अवसर पर लोगों को हाथ धोने की सही विधि बताई गई। साथ ही नियमित रूप से सही तरीके से हाथ धोकर कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदम्बा प्रसाद गुप्ता सहित जिले के अन्य अधिकारियों ने लोगों को जागरूक किया। जिलाधिकारी ने कहा कि हाथों को नियमित रूप से धोकर कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव संभव हो सका है तथा आगे भी जरूरी सावधानियों के साथ नियमित रूप से हाथ धो कर कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव बेहद जरूरी है। मुंह पर हाथ लगाने से पहले हाथों को अच्छी तरह से धोना जरूरी है। जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर ग्लोबल हैंड वाशिंग डे के अवसर पर स्थानीय लोगों को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा हाथ धोने की सही विधि बताई गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप ग्लोबल हैंड वाशिंग डे के अवसर पर लोगों को हाथ धोने की सही विधि और कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed