{"_id":"10adcb5364133c71bac2114bf7ee7c3f","slug":"hamja-miyan-surender-in-court-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमजा मियां ने कोर्ट में किया सरेंडर, मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमजा मियां ने कोर्ट में किया सरेंडर, मिली जमानत
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Thu, 29 Oct 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में कांग्रेस विधायक नवाब काजिम अली खां के बेटे हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां ने गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने बाद में उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली। लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के स्वार-टांडा के विधायक नवाब काजिम अली खां पार्टी से लोकसभा के प्रत्याशी के रूप में उतरे थे।
उनके समर्थन में ज्वाला नगर में जनसभा का आयोजन किया गया था। आरोप है कि इस जनसभा में हमजा मियां ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन करने मुकदमा सिविल लाइंस थाने में दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले की तफ्तीश करते हुए चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी।
इस बीच गुरुवार को इस मामले के आरोपी हैदर अली ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जहां उनके अधिवक्ता ने हैदर की जमानत याचिका दायर की। कोर्ट ने जमानत अरजी पर सुनवाई करते हुए उनकी जमानत अरजी मंजूर कर ली।