फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   hamja mia join apnadal

हाथ का साथ छोड़ कप-प्लेट से चुनावी चाय पी सकते हैं हमजा मियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
hamja mia join apnadal
रामपुर। चमरौआ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी यूसुफ अली के टिकट छोड़कर सपा में जाने के बाद अब कांग्रेस को एक और झटका लगा है। कांग्रेस के स्वार-टांडा विधानसभा सीट प्रत्याशी हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां ने भी कांग्रेस से टिकट होने के बाद पार्टी छोड़ दी और अपना दल (एस) की सदस्यता ग्रहण कर ली। मिलक में अपना दल के जिलाध्यक्ष चौधरी घनवीर सिंह ने हमजा मियां के अपना दल में शामिल होने का अधिकारिक एलान किया।
विज्ञापन

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस इन दिनों जिन हालातों से गुजर रही है, ऐसा कभी नहीं हुआ। स्थिति यह है कि कांग्रेस के प्रत्याशी टिकट मिलने के बाद भी दूसरे दलों में जा रहे हैं। जीत को सुनिश्चित करने और विधानसभा तक पहुंचने की ललक में कांग्रेस प्रत्याशी टिकट होने के बाद भी दल बदल रहे हैं। 13 जनवरी को कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों का एलान किया था। तब कांग्रेस ने चमरौआ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक यूसुफ अली को प्रत्याशी घोषित किया था, तो स्वार-टांडा विधानसभा क्षेत्र से हमजा मियां को प्रत्याशी बनाया था। लेकिन, टिकट मिलने के 24 घंटे के भीतर ही चमरौआ प्रत्याशी यूूसुफ अली सपा में शामिल हो गए थे। यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका था। यूसुफ को उम्मीद थी कि सपा से उनको टिकट मिल जाएगा, लेकिन सपा ने उन्हें प्रत्याशी नहीं बनाया। जिसके बाद वे फिर से कांग्रेस नेतृत्व के संपर्क में आ गए हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस की यह स्थिति संभली भी नहीं थी कि अब पार्टी को एक और झटका लगा है। दरअसल, स्वार-टांडा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी हमजा मियां भी टिकट छोड़कर अपना दल (एस) में शामिल हो गए हैं। उन्होंने बुधवार देर रात को अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल से मुलाकात की है। इसके बाद बृहस्पतिवार दोपहर को अपना दल के जिलाध्यक्ष चौधरी घनवीर सिंह ने हमजा मियां के पार्टी में शामिल होने का अधिकारिक एलान कर दिया। इसके बाद हमजा मियां के भाजपा-अपना दल गठबंधन से प्रत्याशी बनने की पूरी उम्मीद है, हालांकि अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष चौधरी घनवीर सिंह का कहना है कि हमजा मियां के अलावा एक और पदाधिकारी ने दावेदारी की है। ये पार्टी हाईकमान संगठन की रिपोर्ट पर तय करेगा कि किसे टिकट दिया जाए। प्रत्याशी का एलान एक-दो दिन में संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed