{"_id":"6931f12b19ab0de761004762","slug":"had-physical-relations-on-the-pretext-of-marriage-now-denied-rampur-news-c-282-1-rmp1023-159247-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, अब मुकरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, अब मुकरा
Fri, 05 Dec 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 05 Dec 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
सैदनगर (रामपुर)। अजीमनगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने शादी का झांसा देकर भाभी की बहन से शारीरिक संबंध बनाए। अब आरोपी युवक कहीं और शादी करने जा रहा है। जानकारी मिलने के बाद युवती पक्ष ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। अजीमनगर थाना क्षेत्र एक गांव निवासी एक युवक की भाभी की बहन अक्सर घर आया करती थी। इस दौरान युवक ने भाभी की बहन को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में युवक ने युवती से शादी करने से मना कर दिया। जिसके बाद युवक ने दूसरी जगह शादी तय कर ली। युवती ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनकी बड़ी बहन की शादी मुरादाबाद जिले के एक गांव में हुई, युवती का कहना है कि बहन का देवर का घर का आना-जाना लगा रहता था। इसी बीच दीदी के देवर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अब वह कहीं और शादी करने जा रहा है। थानाध्यक्ष कर्मपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन