{"_id":"5a00bd764f1c1b79548bb928","slug":"gyan-ki-khoj-me-america-se-rampur-pahunche-chhatr","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञान की खोज में अमेरिका से रामपुर रजा लाइब्रेरी पहुंचे शोधार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञान की खोज में अमेरिका से रामपुर रजा लाइब्रेरी पहुंचे शोधार्थी
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
Updated Tue, 07 Nov 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
रजा लाइब्रेरी में शोध कार्य करने पहुंचे अमेरिका के छात्र।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका से दो शोधार्थी छात्र दुनिया में विख्यात रामपुर की रजा लाइब्रेरी में पहुंचे हैं। वह अपने विषय की किताब खोज रहे हैं। इनमें जॉनी ने रामपुर-दिल्ली के संगीत के इतिहास की किताबों को खंगाला तो डेनियल मुर्गन ने दार्शनिक शाह वलीउल्लाह और उनके खानदान के अतीत की तलाश किताबों में की। रजा लाइब्रेरी देखने आने वालों में दो विदेशियों की मौजूदगी से सोमवार को हलचल रही।
पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां के पीआरओ काशिफ खां के साथ सोमवार को अमेरिका के युवा शोधकर्ता डेनियल मुर्गन और जॉनी रजा लाइब्रेरी पहुंचे। डेनियल मुर्गन भारतीय दार्शनिक शाह वली उल्लाह और उनके खानदान पर और जॉनी रामपुर और दिल्ली के संगीत पर शोध कर रहे हैं।
डेनियल मुर्गन और जॉनी ने हजरत अली के हाथों से लिखा कुरान और वाल्मीकि रामायण समेत तमाम अहम पुस्तकों का अवलोकन किया। उन्होंने पूर्व सांसद बेगम नूरबानो की शादी में मिले लोहारू कलेक्शन को भी देखा। साथ की लाइब्रेरी भवन की भव्यता को सराहा। उन्होंने कहा कि रजा लाइब्रेरी विश्व का सर्वश्रेष्ठ पुस्तकालय है और भारत से ज्यादा इसका लाभ विदेशियों ने उठाया है। दोनों ने बताया कि वह एक सप्ताह रामपुर में रुक कर रजा लाइब्रेरी के किताबी खजाने का लाभ हासिल करेंगे।