{"_id":"60fc5a4c8ebc3e587500a526","slug":"guru-purnima-celebrated-rampur-news-mbd3968768141","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौराणिक काल से चला आ रहा गुरु शिष्यों का संबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौराणिक काल से चला आ रहा गुरु शिष्यों का संबंध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीलम गुप्ता ने कहा कि गुरु और शिष्य का संबंध पौराणिक काल से चला रहा है। इस संबंध का आधार मात्र सीखने और सिखाने तक ही सीमित हो ऐसा नहीं। यह संबंध तो जीवन को गढ़ने, उसे नई दिशा देने और श्रद्धा व विश्वास का वह सुन्दर व अटूट बंधन है, जिसमें एक शिष्य अपने को पूर्ण रूप से अपने गुरु को पूर्ण विश्वास के साथ समर्पित कर देता है और यह अपेक्षा करता है कि उसके गुरु उसको जो भी दिशानिर्देश देंगे, जो भी मार्गदर्शन करेंगे वह उसके लिए हमेशा शुभफलदायी होगा।
परम धाम रामपुर में भी गुरु पूर्णिमा पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पी थ्री वाई कक्षा का आयोजन होने के साथ सभी उपस्थित परमलाभियों ने परम जी के प्रति अपना आभार प्रकट किया। अपने अनुभव सुनाएं। कार्यक्रम में महेश रस्तोगी, सुनील गोयल, महेश गुप्ता, प्रणव अग्रवाल, अनीता गोयल, अनुपम अग्रवाल, मेघना, विवेक गुप्ता, रजनी रस्तोगी, चरण सिंह आदि अनेक लाभी उपस्थित रहे। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर लायंस क्लब रामपुर ग्रेटर द्वारा विद्या मंदिर इंटर कालेज में पौधरोपण किसर गया। गुरुजनों का सम्मान एवं गोष्ठी का आयोजन हुआ। सचिव रवीन्द्र गुप्ता ने सभी सदस्यों का परिचय कराया। अध्यक्ष विकास पांडेय ने बताया संसार में किसी भी प्राणी की प्रथम गुरु उसकी मां होती है, मां द्वारा ही प्राप्त संस्कारों से बच्चा आगे बढ़ता है व समय-समय पर गुरुजनों द्वारा उसको ज्ञान प्राप्त होता रहता है, जिसमें शिक्षा के जगत में, आध्यात्मिक जगत में एवं किसी भी क्षेत्र में जाए उसको गुरु द्वारा प्राप्त ज्ञान से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में जगन्नाथ चावला, राजीव अग्रवाल, एसके अग्रवाल, उमेश सिंघल, चंद्रमोहन बिश्नोई, राम गुप्ता, किशन लाल खुराना आदि सदस्य उपस्थित रहे।