फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   guru nanak dev prakashotsaw celebrated

नगर कीर्तन पर बरसाए फूल प्रकाशोत्सव

Mon, 14 Nov 2016 12:43 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला रामपुर
ब्यूराे/अमर उजाला रामपुर Updated Mon, 14 Nov 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
guru nanak dev prakashotsaw celebrated
​श्री गुरुनानक देव प्रकाशोत्सव - फोटो : अमर उजाला
श्री गुरुनानक देव जी महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें
विज्ञापन

करतब और झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। नगर कीर्तन का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया
गया। 

रविवार की दोपहर नगर कीर्तन का शुभारंभ माटखेड़ा रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरू सिंह सभा से हुआ। इसमें मिल्टन
एजूकेशनल एकेडमी, न्यू ऐज पब्लिक स्कूल, श्री गुरु नानक कन्या इंटर कालेज, श्री गुरुनानक इंटर कालेज आदि
स्कूलों के बच्चे सबद कीर्तन गाते और करतब दिखाते चल रहे थे। स्वर्ण मंदिर आदि की झांकियां आकर्षण का केंद्र
रहीं। श्री गुरु ग्रंथ महाराज की सवारी के आगे श्रद्धालु सड़क पर झाड़ू लगाते चल रहे थे। उनके पीछे पंज प्यारे व पंज
निशानची चल रहे।

कीर्तन माठखेड़ा रोड से शिव बाग मंडी पहुंचने पर जत्थों ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। संचालन महासचिव
तीरथ सिंह और बलवीर सिंह चौहान ने किया। विधायक संजय कपूर और ट्रक यूनियन ने पंज प्यारों को सिरोपे देकर
सम्मानित किया। लंगर भी बरताया गया। श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया।

इसके बाद डाकखाना रोड, रामपुर रोड, नगर के मुख्य चौराहे से पुन: गुरुद्वारे पहुंचकर कीर्तन संपन्न हो गया।
व्यवस्था में बिचित्र सिंह, भगत सिंह, हरजिंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, बलवीर सिंह चौहान, अमरीक सिंह चौहान,
सूरत सिंह, तारा सिंह चंदी, सुरेंद्र सिंह, महेंद्रजीत कौर, खुशपाल कौर, परमजीत कौर, मनप्रीत कौर मन्नू,
किरन कौर, गुरचरन सिंह गोल्डी,  बलबीर सिंह मल्ही, किरन कौर, बलकार सिंह, नरेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह,
जगजीत सिंह गिल, डा सुखदेव सिंह, कुलदीप पुरी, संदीप पुरी, डिम्पी सिंह आदि मुख्य थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed