Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Gurpreet Singh's death was caused by a pile of straw from an overturned trolley on the side of the highway.

Rampur News: गुरप्रीत सिंह की मौत का सबब हाईवे किनारे पलटा ट्राॅली के भूसे का ढेर बना

Thu, 13 Nov 2025 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 13 Nov 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Gurpreet Singh's death was caused by a pile of straw from an overturned trolley on the side of the highway.
बिलासपुर। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले गुरप्रीत सिंह की मौत का सबब हाईवे किनारे पलटा ट्राॅली के भूसे का ढेर बना। परिजनों का आरोप है कि अगर प्रशासन ने भूसे के ढेर को हाईवे किनारे से हटवा दिया होता तो शायद गुरप्रीत को अपनी जान न गंवानी पड़ती। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुल्लाखेड़ा निवासी गुरप्रीत सिंह (24) मंगलवार की रात करीब 7:30 बजे बाइक से नगर से अपने घर को जा रहे थे। परिजनों के अनुसार गुरप्रीत नैनीताल हाईवे स्थित नवीन मंडी के सामने हाईवे किनारे पलटी भूसा भरी ट्राली के भूसे के ढेर की बजह से हाईवे पर गिर गए थे। आरोप है कि इस दौरान पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया था, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन

घायल को 108 एंबुलेंस के जरिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। चिकित्सकों ने मामले की सूचना पुलिस को भी दी थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजन उन्हें किसी अन्य अस्पताल ले गए थे, जहां उनकी मृत्यु की होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed