फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   gun licence suspended

बेटी-दामाद को गोली मारने के आरोपी के रिवाल्वर का लाइसेंस होगी निरस्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
gun licence suspended
रामपुर। बेटी-दामाद को गोली मारने के आरोपी उधम सिंह नगर के बसपा नेता (पूर्व जिलाध्यक्ष) विनोद कुमार गौतम के रिवाल्वर का लाइसेंस निरस्त होगा। रामपुर के एसपी ने इस बारे में उधम सिंह नगर पुलिस को संस्तुति सहित रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन

विनोद कुमार गौतम पर आरोप है कि उन्होंने सैदनगर आकर अपनी बेटी और दामाद को गोली मार दी थी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गौतम ने अपनी बेटी द्वारा सैदनगर निवासी प्रशांत के साथ कोर्ट में शादी कर ली थी। इससे खफा बसपा नेता ने शुक्रवार रात उनके घर में घुसकर बेटी और दामाद को गोली मार दी। दोनों घायलों को मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने विनोद गौतम के साथ ही उसके पुत्र रविकांत गौतम और भाई महावीर गौतम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। रविवार शाम बसपा नेता को लाइसेंसी रिवाल्वर समेत गिरफ्तार कर लिया था। उसके पुत्र और भाई को एक दिन पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सोमवार को बसपा नेता को भी जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने बताया कि रिवाल्वर बरामद कर लिया गया है। अब लाइसेंस निरस्त करने के लिए ऊधम सिंह नगर के पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed