फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   GST department raids seven medical stores and hospitals including drug wholesaler Ahuja Agency.

Rampur News: दवा के थोक विक्रेता आहूजा एजेंसी समेत सात मेडिकल स्टोर एवं हॉस्पिटल में जीएसटी विभाग का छापा

Fri, 06 Dec 2024 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 06 Dec 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
GST department raids seven medical stores and hospitals including drug wholesaler Ahuja Agency.
रामपुर। राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी-स्पेशल इन्वेस्टिगेशन ब्रांच) के अधिकारियों के छापे से दवा विक्रेताओं व निजी हॉस्पिटल संचालकों के बीच बृहस्पतिवार को हड़कंप मच गया। सात टीमों ने दोपहर 12 बजे से दवा प्रतिष्ठानों पर मौजूद माल और बिक्री की गई दवाओं से संबंधित कागजों और जमा टैक्स का मिलान किया। मेहंदी रत्ता मेडिकल स्टोर से अधिकारियों ने करीब 3.50 लाख रुपये का टैक्स जमा भी करा लिया है।
विज्ञापन

कार्रवाई में शामिल अधिकारियों का कहना है कि संबंधित सभी दवा व्यापारी और हॉस्पिटल संचालक पिछले काफी समय से टैक्स नहीं दे रहे थे। इस बात की पुष्टि जीएसटी पोर्टल पर भी हुई है। जीएसटी पोर्टल की निगरानी में अधिकारियों ने रामपुर जिले के दवा व्यवसाइयों और हॉस्पिटल संचालकों को चिह्नित कर लिया था। जिनके यहां छापेमारी हो रही है।
विज्ञापन

पुलिस बल की मौजूदगी में राज्यकर अधिकारियों की टीमें दवा प्रतिष्ठानों एवं निजी हॉस्पिटलों में टैक्स से संबंधित एक-एक बिंदु पर बारीकी से जांच कर रही हैं। डिप्टी कमिश्नर एसआईबी विकास चौधरी के नेतृत्व वाली टीम आदर्श कॉलोनी सिविल लाइन में रामलीला मैदान के सामने स्थित आहूजा एजेंसी पर दोपहर 12 बजे से जांच कर रही है जोकि जारी है। इस टीम में असिस्टेंट कमिश्नर चरन सिंह भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मेहंदी रत्ता मेडिकल स्टोर के प्रतिष्ठान पर असिस्टेंट कमिश्नर एसआईबी रणंजय सिंह के नेतृत्व में टीम लगी हुई है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, दवाओं के थोक विक्रेता आहूजा एजेंसी के यहां काफी माल बिक्री कर लिया गया और टैक्स अदायगी नहीं की गई है। हालांकि, अधिकारी समाचार लिखे जाने तक दवा के व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं हॉस्पिटलों पर जांच कर रहे थे।


इन प्रतिष्ठानों पर चल रही एसआईबी की जांच
थोक दवा विक्रेता आहूजा एजेंसी, महाकाल ड्रग्स हाउस, अल्फा मैक्स हॉस्पिटल, नोवा हॉस्पिटल, केयर हॉस्पिटल और मेहंदी रत्ता मेडिकल स्टोर एवं बाबा मेडिकल स्टोर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed