{"_id":"64efa442012f684ae309d174","slug":"greenwood-students-showed-talent-in-hockey-rampur-news-c-282-1-rmp1001-4489-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ग्रीनवुड के छात्रों ने हॉकी में दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ग्रीनवुड के छात्रों ने हॉकी में दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
रामपुर। ग्रीनवुड स्कूल में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर दो दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके बाद विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया।
बालिकाओं के जूनियर वर्ग का फाइनल मैच यलो और रेड हाउस के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें रेड हाउस की टीम 2-1 से विजयी रही। रेड हाउस की ओर से अलवीरा ने दोनों गोल किए। यलो हाउस की ओर से अरसला ने एक मात्र गोल किया। बालिकाओं का सीनियर वर्ग का फाइनल मैच यलो हाउस और रेड हाउस के बीच हुआ। जिसमें रेड हाउस ने 1-0 से जीता।
बालकों के जूनियर वर्ग का फाइनल ब्लू हाउस और रेड हाउस के बीच खेला गया। इस मुकाबले को रेड हाऊस ने 3-1 से जीता। रेड हाउस की ओर से उमर, उजाम और स्वालेह ने गोल दागे। बालकों के सीनियर वर्ग का फाइनल मैच यलो और ग्रीन हाउस के बीच हुआ। जिसे यलो हाऊस ने 2-0 से जीता। सुहेल ने दोनों गोल दागे। विजेता टीमों को स्कूल के डायरेक्टर शाहिद खान, ज्वाइंट डायरेक्टर समीना खान, प्रधानाचार्य एनके तिवारी ने मेडल और ट्राॅफी देकर पुरस्कृत किया। मैच में मुर्तजा खान, एहतेराम अली, उनैद खान और फैजान खान ने अंपायर की भूमिका निभाई।