{"_id":"7ef5b4fbdb2717424cc86c0f6023089e","slug":"gram-panchayat-election-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले चरण थमा प्रचार का शोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले चरण थमा प्रचार का शोर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Thu, 26 Nov 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत चुनाव के पहले चरण में चमरौवा और शाहबाद ब्लाक में 28 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। गुरुवार शाम दोनों क्षेत्रों में प्रचार का शोर थम गया। पोलिंग पार्टियों की रवानगी का काम शुक्रवार को मंडी समितियों से होगा। इसके लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां कर ली गई हैं।
पहले चरण में चमरौवा और शाहबाद में 28 नवंबर को मतदान होना है। चमरौवा में 92 ग्राम पंचायतों, जबकि शाहबाद की 118 ग्राम पंचायतों में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान होगा। नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 28 नवंबर को 4932 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा।
कई दिन के प्रचार-प्रसार के बाद मतदान की तैयारियां आखिरी दौर में पहुंच गई हैं। गुरुवार शाम प्रचार का शोर थम गया। शुक्रवार को चमरौवा ब्लाक की पोलिंग पार्टियों की रवानगी रामपुर मंडी समिति में होगी। शाहबाद क्षेत्र में पोलिंग पार्टियों की रवानगी का काम शाहबाद मंडी समिति से होगा।
विज्ञापन
डीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी अफसरों और कर्मियों को मंडी समिति पहुंचने के निर्देश दिए हैं। जो कर्मचारी गैर हाजिर रहेगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।