फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   governor worship on the bank of kosi

राज्यपाल ने किया कोसी किनारे पूजन, तट पर लगाई लैमन ग्रास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
governor worship on the bank of kosi
रामपुर। राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल ने कोसी संरक्षण अभियान का जायजा लिया। उन्होंने कोसी तट पर पूजन किया, जिसके बाद तट पर लैमनग्रास भी लगाई। कहा कि इसी के जरिए कोसी नदी को संरक्षित किया जा सकता है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत आगापुर में कोसी नदी जल संरक्षण अभियान के अन्तर्गत राज्यपाल ने कोसी नदी तट का निरीक्षण किया तथा पूजा-अर्चना के साथ ही लैमन ग्रास भी लगाई तथा कहा कि इससे कोसी नदी तट के कटान को भी रोका जा सकेगा। उन्होंने कहा कि नदी के संरक्षण में आमजन की सहभागिता भी सुनिश्चित कराएं। इसके लिए ग्रामीणजनों को प्रोत्साहित करें, तभी नदी संरक्षण को प्रभावी रूप से सफल बनाया जा सकेगा। उन्होंने नदी तट पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ग्रामीणजनों को अपने बच्चों को बेहतरीन शिक्षा प्रदान करने के साथ ही लैमनग्रास या अन्य पौधों के औषधीय महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि देश में मानव गतिविधियों के कारण नदियां प्रदूषित एवं विलुप्त होती जा रही हैं। नदियों के महत्व को समझना होगा तथा उनके संरक्षण में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी सुनिश्चित करानी होगी। पटवाई स्थित तालाब के निरीक्षण के दौरान उनहोंने माटी कला से जुड़े विभिन्न उत्पादों के स्टॉल का निरीक्षण किया तथा मिट्टी से बने बर्तनों की प्रशांसा की। उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि जल संरक्षण वर्तमान की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इसके लिए तालाबों में बरसात के पानी का संरक्षण बेहत जरूरी है। तभी भविष्य में जल संकट को रोकने में कामयबी मिल सकेगी। प्लास्टिक एवं पॉलीथिन के उपयोग की बजाय उन्होंने पर्यावरण को नुकसान न पहुंचने वाले उत्पादों के उपयोग को भी प्रोत्साहित किया। साथ ही कुल्हड़ व मिट्टी के अन्य बर्तनों के उपयोग से मानव स्वास्थ्य को होने वाले फैयादे भी गिनाए। इस मौके पर राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, जिला अधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा, एडीएम राजस्व राम भरत तिवारी, एडीएम प्रशासन जेपी गुप्ता, माटी कला बोर्ड के सभापति राजीव लोचन, बीडीओ वरुण चतुर्वेदी, अमित भटनागर, जागेश्वर दयाल दीक्षित, प्रेमपाल यादव, अर्चना गंगवार, प्रेम शंकर पांडे, ऋषि पांडे, राकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed