फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Government will get 65 couples married, budget released

65 जोड़ों की शादी कराएगी सरकार, बजट जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Government will get 65 couples married, budget released
रामपुर। कोरोना काल के बाद पटरी पर आए जनजीवन के बीच सरकार एक बार फिर सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन करेगी। जिले में 65 जोड़ों की शादी कराई जाएगी। इसके लिए शासन से बजट जारी कर दिया गया है। नवरात्र के बाद मुहूर्त और वैवाहिक स्थल का चयन किया जाएगा। इसके साथ ही शादी अनुदान के तहत भी सरकार ने बजट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में 14 नवंबर 2019 को अंतिम बार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें 319 जोड़ों का विवाह हुआ था, लेकिन इसके बाद कोरोना संक्रमण के कारण इस वित्तीय वर्ष में अभी तक कोई आयोजन नहीं हो सका है। अब जब कोरोना संक्रमण के बीच जनजीवन व सभी कार्यों को सामान्य रूप से किया जा रहा है तो सरकार ने एक बार फिर सामूहिक विवाह आयोजन के तहत जरूरतमंद बेटियों के हाथ पीले करने के लिए सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए जिले को बजट जारी किया जा चुका है। जिला समाज कल्याण अधिकारी जगत भूषण श्रीवास ने बताया कि अभी कार्यक्रम स्थल व तारीख निर्धारित नहीं की गई है। संभवत: नवरात्र के बाद मुहूर्त के अनुसार कार्यक्रम किया जाएगा। सरकार ने इसके लिए बजट जारी कर दिया है। इस बार 65 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा। इसमें प्रत्येक कन्या को विवाह के साथ ही 35 हजार रुपये बैंक खाते में नकद देने के साथ ही 10 हजार रुपये का सामान दिया जाएगा। प्रत्येक जोड़े के विवाह पर विवाह का खर्च 51 हजार रुपये होगा, इसमें 6 हजार रुपये टैंट, भोजन व अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च होंगे। इसके साथ ही शासन ने शादी अनुदान के तहत आर्थिक सहायता के लिए भी बजट जारी कर दिया है। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि जिले में शादी अनुदान के तहत सामान्य जाति के पात्र लाभार्थियों के लिए कुल छह लाख साठ हजार रुपये और अनुसूचित जाति जनजाति के पात्र लाभार्थियों के लिए कुल 13 लाख 20 हजार रुपये का बजट जारी किया गया है। इसमें प्रत्येक पात्र लाभार्थी को बीस-बीस हजार रुपये की सहायता की जाएगी।
विज्ञापन

इतने जोड़ों का हुआ विवाह
वर्ष जोड़े
- 2017-18 102
- 2018-19 1176
- 2019-20 831
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed