फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Government should make law on MSP by withdrawing agriculture law unconditionally

बिना शर्त कृषि कानून वापस लेकर एमएसपी पर कानून बनाऐ सरकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Government should make law on MSP by withdrawing agriculture law unconditionally
भोट (रामपुर)। कृषि कानूनों के विरोध में कोयला टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने 11वें दिन सोमवार को भी धरना प्रदर्शन जारी रखा। इस दौरान धरने में बैठे कार्यकर्ताओं ने कानून वापसी की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबारजी और प्रदर्शन किया।वहीं बिना शर्त कृषि कानून वापस लेकर एमएसपी पर कानून बनाने की मांग की गई। धरने में भाकियू अंबावता के कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
विज्ञापन

इस दौरान दौरान भाकियू अंबावता के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने कहा कि टोल प्लाजा की ठेकेदार कंपनी व कार्यदायी संस्था द्वारा मनमानी की जा रही है। टोल प्लाजा पर हाईवे के बीच में 500 मीटर तक लगी लाइटों को रात में बंद कर दिया जाता है। जिससे हाईवे पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। बीती रात भी एक हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अन्नदाता एवं मजदूरों के हितों को ध्यान में रखे और बिना शर्त कृषि कानून वापस लेकर एमएसपी पर कानून बनाकर किसानों को राहत दे। किसान आंदोलन में मरने वाले किसानों के प्रति सरकार के मंत्री एवं नेता ने संवेदना जाहिर नहीं की है। धरने में सोमवार को मुजफ्फरनगर व बरेली से भी किसान नेता शामिल हुए। इस दौरान मुजफ्फरनगर से आए अब्दुल सलाम, सद्दाम हुसैन बरेली से आए हाजी जाकिर हुसैन, हाजी अली हसन, शाकिर अली, लतीफ अहमद, आरिफ अली, दयाशंकर, मोहम्मद तालिब, आकाश चीमा, मंदीप सिंह, हंसप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed